Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित

Advertisement

हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कार्य है की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद हरिद्वार के छह विद्यालयों में संबंधित विभागों के समन्वय से जनपद स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में भूकंप एवं अग्निकांड जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का अभ्यास कराया गया। मॉक अभ्यास के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज ज्वालापुर, राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की, राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भगवानपुर, राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर तथा केवी इंटर कॉलेज लक्सर में विभिन्न आपदा परिस्थितियों का प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के दौरान भूकंप आने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने एवं विद्यालय परिसर से सुरक्षित निकासी, डक-कवर-होल्ड तकनीक के उपयोग, घायलों के रेस्क्यू तथा प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। वहीं, अग्निकांड की स्थिति में अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग पर काबू पाने तथा तत्काल बचाव कार्य शुरू करने की जानकारी दी गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने, सुरक्षित निकासी के निर्धारित तरीकों का पालन करने तथा आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक अभ्यास का उद्देश्य विद्यालयों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करना तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजकीय रेलवे पुलिस को अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दी खिलाड़ियों को बधाई

pahaadconnection

ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री को सौपा चेक

pahaadconnection

Leave a Comment