Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राज्यपाल ने दी संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

Advertisement

देहरादून 25 नवम्बर।  राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। यह ऐतिहासिक दिवस भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार होने के साथ ही प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और गरिमा की रक्षा का सशक्त माध्यम है। राज्यपाल ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी चिंतन, अथक प्रयासों और समर्पण से हमें एक ऐसा संविधान प्राप्त हुआ, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों पर आधारित है। राज्यपाल ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन एवं आचरण में अपनाएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान दें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जितना हमारे जीवन मे शिक्षा का महत्त्व है उतना ही खेल का भी : रेखा आर्या

pahaadconnection

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

जी20 की भारतीय अध्यक्षता ने देश में हुआ विकास दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया : गोयल

pahaadconnection

Leave a Comment