Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी : गणेश जोशी

Advertisement

देहरादून, 17 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार नगर निगम सभागार में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत देश के लिये बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान अमृत कलश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा विधायक खजान दास विधायक सविता कपूर, विधायक वृजभूषण गैरोला भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के संकल्प पर आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश की मिट्टी और देश के वीर सपूतों को को याद किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा 09 अगस्त को प्रारंभ हुए यह देशव्यापी अभियान 31 अक्टूबर को अमृत कलश यात्रा का समापन होगा। मंत्री ने कहा देश की राजधानी दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाने के लिए देशभर के 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ दिल्ली पहुचेंगे। उन्होंने कहा यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, विधायक वृज भूषण गैरोला, मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त मनुज गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुनर्वास सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाए : निदेशक

pahaadconnection

विकसित भारत के सपने को साकार करने में ‘प्रगति पोर्टल’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment