Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

अवैध मादक पदार्थों के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। नशा तस्करो पर दून पुलिस ने एक और वार करते हुये अवैध मादक पदार्थों के साथ 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 05 कि.ग्रा। डोडा पोस्त बरामद किया हैं। थाना डोईवाला पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने तथा मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  प्रमेंद्र डोबाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में नशा तस्करो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सर्विस रोड भानियावाला फ्लाईओवर के पास, डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनो की चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त दुर्गा प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम देबल पट्टी लसिया, पो.- जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग, हाल निवासी नून्नावाला भानियावाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 45 वर्ष को 05 कि.ग्रा. अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या -329/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई

pahaadconnection

बलिदान की कहानियां प्रत्येक देशवासी को जानना जरूरी : राज्यपाल

pahaadconnection

लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा शुरू करेगी वोटर चेतना महाअभियान

pahaadconnection

Leave a Comment