Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की माता मंगला से मुलाकात

Advertisement

देहरादून, 22 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि  मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किसानों की आजीविका बढ़ाने तथा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माता मंगला से किसानों को फल-सब्जी के भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दो रेफ्रिजरेटर वाहन एक गढ़वाल और एक कुमाऊं के लिए अनुरोध किया। जिस पर माता मंगला ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही दो रेफ्रिजरेटड वाहन देने की बात कही।

कृषि मंत्री ने माता मंगला का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री ने कहा इन रेफ्रिजरेटर वाहन से किसानों को उनके उत्पाद खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह वाहन किसानों के उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज तथा नजदीकी मार्केट पहुचाने में मदद करेगा।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड में बालिकाओं ने बाजी मारी

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने दी नीति आयोग को उपलब्धियों की जानकारी

pahaadconnection

मंत्रिमंडल की बैठक में व्यक्त किया शोक

pahaadconnection

Leave a Comment