Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बालक को घर के आंगन से उठाकर ले गया बाघ

Advertisement

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सिंगली गांव में बाघ एक 04 वर्षीय बालक को उठा कर ले गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश जारी कर दिये। बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने  के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी, कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव  बरामद हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है, पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गई। बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी, कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश

pahaadconnection

स्कूलों में अनियमितता की शिकायत, डीएम के निर्देशों पर जांच जारी

pahaadconnection

आईएमएफ ने हमें “अपनी धुन पर डांस” किया, लेकिन कर्ज नहीं मिला: पाक मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment