Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस महानिरीक्षक ने किया चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

Advertisement

देहरादून। कृष्ण कुमार वीके पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा आरटीसी पुलिस लाईन देहरादून में प्रचलित रेडियो परिचालन एवं अनुरक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम श्रेणी-तृतीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणाधीन 232 प्रशिक्षु मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार) को मानसिक तनाव से मुक्ति, महिला प्रशिक्षुओं को स्त्री रोग सम्बन्धित सामान्य जानकारी, प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षुओं को शारिरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ रखने के लिए चिकित्सीय लाभ प्रदान करने हेतु महन्त इन्द्रेश अस्पताल के सहयोग से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया। महन्त इन्द्रेश अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक एवं डाईटीशियन की टीम द्वारा प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं परीक्षणोपरांत प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं का निदान किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (पुलिस दूरसंचार) मुख्यालय/प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस दूरसंचार) प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस दूरसंचार) प्रशिक्षण उत्तराखण्ड उपस्थित रहे। साथ ही कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, उत्तराखण्ड देहरादून की अध्यक्षता में आरटीसी पुलिस लाईन देहरादून में प्रचलित प्रशिक्षण में प्रशिक्षणाधीन 232 प्रशिक्षु मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार) के मासिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सभी अधिकारी 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहें

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया अमर बलिदानियों को नमन

pahaadconnection

भारतीय मसालों की गाथा पूरी दुनिया में कही और लिखी जानी चाहिए : पीयूष गोयल

pahaadconnection

Leave a Comment