Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हेली कंपनियों से मांगी गई निविदा

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर जहां केदारनाथ के लिए हेली सर्विस की तैयारी में जुट गया है तो वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया रूट पर भी हेली सेवा की तैयारी में जुट गया है। यूकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, हर साल की तरह इस साल भी चारधाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा चलाई जाएगी। लिहाजा, हेली कंपनियों से निविदा मांगी गई है। इसमें एक रूट तो फाटा से केदारनाथ का है और दूसरा रूट हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया का होगा। दोनों रूटों पर जितनी कंपनियां आएंगी, उन्हें सरकार की शर्तों पर हेलिकॉप्टर का संचालन करना होगा। आपको बता दें कि पिछले साल यूकाडा ने हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की थी। इस साल भी यह प्रक्रिया जारी रखने की तैयारी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

JIO PLAN: सिर्फ 1559 में 336 दिनों की वैलिडिटी

pahaadconnection

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

pahaadconnection

ड्रिंक एण्ड ड्राइव में 05 गिरफ्तार और वाहन सीज

pahaadconnection

Leave a Comment