Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना : सीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं के कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और रेल विकास निगम समन्वय के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी कार्य करने हेतु निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का जिम्मा लिया

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग

pahaadconnection

राज्यपाल ने 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की

pahaadconnection

Leave a Comment