Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हेली कंपनियों से मांगी गई निविदा

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर जहां केदारनाथ के लिए हेली सर्विस की तैयारी में जुट गया है तो वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया रूट पर भी हेली सेवा की तैयारी में जुट गया है। यूकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, हर साल की तरह इस साल भी चारधाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा चलाई जाएगी। लिहाजा, हेली कंपनियों से निविदा मांगी गई है। इसमें एक रूट तो फाटा से केदारनाथ का है और दूसरा रूट हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया का होगा। दोनों रूटों पर जितनी कंपनियां आएंगी, उन्हें सरकार की शर्तों पर हेलिकॉप्टर का संचालन करना होगा। आपको बता दें कि पिछले साल यूकाडा ने हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की थी। इस साल भी यह प्रक्रिया जारी रखने की तैयारी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

क्या हो रहा उत्तराखंड मे : कोई गोलियां दाग रहा, तो कोई दे रहा गालियां

pahaadconnection

48 मिनट रहेगा कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

सीएम ने किया शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment