Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

गौरव पांडे अल्मोड़ा से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

Advertisement

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है। जिनमें अल्मोड़ा से ये दायित्व गौरव पांडे को सौंपा गया है। गौरव पांडे मूल रूप से बरतोली जागेश्वर के रहने वाले हैं। गौरव पांडे की राजनीतिक शुरुआत छात्र जीवन से हुई। जहाँ सत्यवती कॉलेज दिल्ली में उन्हें लगातार तीन साल संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली विश्वविद्यालय में भी वे सचिव पद पर कार्यरत रहे, कॉलेज के इन दायित्वों के साथ वो एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित हुए। छात्र राजनीति के बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में सम्मलित हुए उनके संघठन के प्रति लगाव को देखते हुए उन्हें जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड राज्य का प्रभारी बनाया गया। उस वक़्त जम्मू कश्मीर में एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया जिसका पूरा श्रेय गौरव पांडे को गया, जहाँ से उन्हें और प्रसिद्धि हासिल हुई। भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद उन्हें उत्तराखंड राज्य का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया और आज उनके दायित्वों को बढ़ाते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। छात्र जीवन से राजनीति में रहने वाले गौरव पांडे वर्तमान में जागेश्वर विधानसभा से आते हैं जोकि पहाड़ के विश्वसनीय है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया ’ग्लोबल समिट-2024’ में प्रतिभाग

pahaadconnection

पुलिस कर्मियों के लिये नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

pahaadconnection

अव्यवस्थित पार्किंग स्थलों पर एसएसपी की सख्ती

pahaadconnection

Leave a Comment