Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून 19 मार्च। थाना डोईवाला पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हर्रावाला निवासी व्यक्ति ने थाना डोईवाला पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की विगत 16 मार्च को उसकी  पुत्री अपने भाई को साथ लेकर सूर्य प्रकाश कोचर की पत्नी के कहने पर उनके यहाँ बच्चो को टयूशन पढाने के लिये विंडलास रिवर वैली में गयी थी। जहाँ अभियुक्त सूर्य प्रकाश कोचर द्वारा उनके पुत्र व पुत्री को तरल पेय (bnana shake) मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये मुकदमा अपराध सख्या – 97/24 धारा- 376/328 भादंवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। डोईवाला पुलिस ने आज नामजद अभियुक्त सूर्य प्रकाश कौचर पुत्र स्व. रविन्द्र सिंह निवासी कुआंवाला थाना डोईवाला देहरादून उम्र 43 वर्ष को लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर हर्रावाला से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून,7 फरवरी। अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अनूप मलिक ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में भेंट की। अध्यक्ष विधानसभा ने लैन्सीडौन वन प्रभाग कोटद्वार से सम्बन्धित वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग वर्षा से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग को आम जन के लिए सुविधा युक्त करने के साथ ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिये। साथ ही विभाग की ओर से कोटद्वार क्षेत्र के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में अनूप मलिक मुख्य वन संरक्षक के साथ समीर सिन्हा मुख्य वन जीव संरक्षक भी उपस्थित रहे।

pahaadconnection

जमीन खरीदवाने के एवज में की करोडो की धोखाधडी, अभियोग पंजीकृत

pahaadconnection

विभागीय प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकालना हैः सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment