Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस लाईन में आयोजित की गयी खेल कूद प्रतियोगिताएं

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस लाईन में स्कूली छात्र, छात्राओं व बेरोजकार युवाओं के लिए खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमे युवाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। 18 फिट लम्बी कूद मारकर जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल ने दम दिखाया। 13 वर्ष के बालक सुमित राणा की 16 फीट लम्बी कूद विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। पुलिस मुख्यालय के आदेश/ निर्दशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली व प्रतिसार निरीक्षक पिथौरागढ़ नरेश चन्द्र जखमोला के पर्यवेक्षण में पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में विश्वविद्यालय, विद्यालय के छात्र छात्राओं तथा ग्रामीण बेरोजगार युवाओं हेतु 15 मई तक तीन दिवस का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज शुभारम्भ किया गया। पुलिस विभाग की यह पहल, बेरोजगार युवाओं हेतु सेना/ पुलिस में भर्ती हेतु उपयोगी साबित होंगी। युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आज प्रथम दिवस ऊंची कूद, लम्बी कूद व गोला फेंक का आयोजन किया गया। ऊंची कूद में कुल 51 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें दीपक सिंह निवासी सौन गांव पिथौरागढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में कुल 72 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल निवासी ऐचोली पिथौरागढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। जितेन्द्र द्वारा 18 फिट लम्बी कूद मारकर सभी को चौंका दिया। पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा उक्त युवा की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही एशियन स्कूल से आये हुए 13 वर्ष के बालक सुमित राणा ने लम्बी कूद में 16 फिट कूद मारकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस बालक के जोश को देखकर पुलिस अधिकारियों द्वारा इसकी प्रतिभा और हौसले की सराहना की गयी। गोला फेंक में कुल 31 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें नीरज सीपाल निवासी ऐचोली पिथौरागढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल शॉट रेस, लांग रेस और बॉलीबाल प्रतियोगिता करायी जायेगी तथा 15 मई को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कार वितरण किया जायेगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

महानिदेशक ने किया जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण

pahaadconnection

राज्यपाल ने की भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना

pahaadconnection

भारतीय नौसेना ने की मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment