Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस उपाधीक्षक ने किया थाना जाजरदेवल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ ने आज थाना जाजरदेवल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा थाना जाजरदेवल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित थानों में नियुक्त अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ –सफाई के साथ-साथ थाना भोजनालय, बैरक, इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिये गए। तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं व सुझावों के बारे में जानकारी ली गई एवं उनका उचित समाधान किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा थानों में नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की भी समीक्षा की। सभी रिक्रूट आरक्षियों को थाने के कार्यों, अपने बीट क्षेत्र की जानकारी व कार्यों, फील्ड ड्यूटियों व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सम्बन्ध में गहनता से प्रशिक्षण लेने तथा प्रत्येक दिवस किये गये कार्यों को स्वमूल्यांकन रजिस्टर में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आरबीआई ने सभी बैंकों को 31 मार्च तक रविवार को खुले रहने का दिया आदेश

pahaadconnection

केदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए 400 यात्री

pahaadconnection

उत्तराखंड पहुंचने पर किया यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment