Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

शराब पीकर वाहन चलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन जब्त

Advertisement

चमोली। शराब पीकर वाहन चलाने वाले को थाना गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुये वाहन जब्त कर लिया हैं। थाना गोपेश्वर को एक शराबी चालक के बारे में शिकायत मिली जो लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने तुरंत इलाके में गश्त शुरू की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। जिसमें धीरेंद्र सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी नियर लॉ कॉलेज  गोपेश्वर  चमोली उम्र 40 वर्ष को शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया  गया व आरोपी के कब्जे से कार भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण किया, जिसके परिणाम सकारात्मक आए। पुलिस ने इस घटना पर सभी वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह अन्य चालकों, पैदल चलने वालों और समुदाय के लिए भी खतरा पैदा करता है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि वे शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करना जारी रखेंगे। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सड़क पर किसी भी संदिग्ध या लापरवाह चालक को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आवासीय कालोनी में भरा पानी, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

pahaadconnection

3 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू किए गए साइन

pahaadconnection

हम सबको पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाने की आवश्यकता: सीएम पुष्कर सिंह धामी

pahaadconnection

Leave a Comment