Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बास्केटबॉल कोर्ट पर पेसल वीड स्कूल का दबदबा

Advertisement

देहरादून। अखिल भारतीय इंटर स्कूल आईपीएससी बास्केट बॉल टूर्नामेंट (अन्डर-17 लड़कों) के शानदार दिन देखने वालों के लिए एक उत्सव था। भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के मन में जोश और उत्साह भरा हुआ है। इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 23 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं – मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली, द लॉरेंस स्कूल, लवडेल, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर, एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन, डी.पी.एस. मथुरा रोड, दिल्ली, वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून, वाई.पी.एस., पटियाला,  डेली कॉलेज, इंदौर, द दून स्कूल, देहरादून, एम.एन.एस. राय, हैदराबाद पब्लिक स्कूल, हैदराबाद,  बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी, वाई.पी.एस. , मोहाली, डी.पी.एस.  आर.के. पुरम, न्यू दिल्ली, मान स्कूल, नई दिल्ली, द पेसल वीड स्कूल, देहरादून, सेलाकुई  इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून,  बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल, मेयो कॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर, सिंधिया स्कूल, ग्वालियर, आर्मी पब्लिक स्कूल, दगसाई, द लॉरेंस स्कूल, सनावर। आज प्रातः 6 बजे से सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पेसल वीड स्कूल के सीनियर बास्केट बॉल कोर्ट में खेल का खेल शुरू हुआ। प्रातः 09:45 पर सभी टीमों के खिलाड़ियों को मेजवान टीम द पेसल वीड स्कूल के  बास्केटबॉल कप्तान करन मेहरा के द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल के नियमों का पालन करने की शपथ लेते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का निर्णय लिया।  इस अवसर पर मेजर जनरल शम्मी सबरवाल (रिटायर्ड) फॉर्मर जी. ओ. सी. सब एरिया, उत्तराखंड, अध्यक्ष, प्रबंधन समिति, द पेसल वीड स्कूल ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए तथा हार – जीत के विषय में नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया व प्रत्येक टीम के कप्तान से हाथ मिलाते हुए उनकी होंसला अफजाई की तथा पूरे होश और जोश से लबरेज होकर खेलने का मंत्र सिखाया।  पेसल वीड स्कूल के अध्यक्ष डॉ प्रेम कश्यप ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें खेल के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने सभी टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान टीम पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून और पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के बीच खेला गया, जिसमें पेस्टल वीड स्कूल ने 63-04 की शानदार जीत दर्ज की। पेस्टल वीड स्कूल ने दिन के दूसरे मैच में लॉरेंस स्कूल, सनावर को 56-06 से हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा। दिन के अन्य मुकाबलों में, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून ने मेयो कॉलेज को 46-17 से हराया। एक रोमांचक मैच में, डीपीएस मथुरा रोड ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून को 38-34 के करीबी अंतर से हराया। द मैन स्कूल ने बिरला विद्यामंदिर, नैनीताल को 52-18 से हराया, जबकि दून स्कूल, देहरादून ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट को 54-40 से पराजित किया। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, पेस्टल वीड स्कूल में खेल कौशल, खेल भावना और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की भावना का शानदार प्रदर्शन हो रहा है। आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहाँ ये युवा खिलाड़ी खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैन्य अस्पताल में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

pahaadconnection

जर्मन नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास

pahaadconnection

जैविक इण्डिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चौथी बार प्रथम पुरस्कार

pahaadconnection

Leave a Comment