Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

एसएसआर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित

Advertisement

बागेश्वर। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय  में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन (Rationalization/Re-arrangements of Polling Stations) के संबंध में निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से मतदेय स्थलों के नाम संशोधन/परिवर्तन के संबंध प्राप्त प्रस्तावों से राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई। प्रस्तावों के संबंध में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी सहमति व्यक्त की गई। उक्त् के अतिरिक्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सफल सम्पादन हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

लोक सेवा आयोग ने किया विभिन्न विभागों के 284 अभ्यर्थियों का चयन

pahaadconnection

एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

pahaadconnection

Leave a Comment