पौड़ी। आज श्रीनगर में आयोजित पौड़ी जिले की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमे लोकसभा सांसद दिल्ली एवं प्रदेश सह-प्रभारी उत्तराखंड सुश्री बांसुरी स्वराज ने भाग लिया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यों एवं रणनीतियों, बूथ प्रबंधन तथा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन की जमीनी मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं विचार-विमर्श किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय एवं जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला प्रभारी नलिन भट्ट, नगर निगम महापौर श्रीमती आरती भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्कर जोशी जी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
