Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, भाजपा नेता विशाल गुप्ता घायल

Advertisement

देहरादून, 28 अक्टूबर। आज प्रातः काल दिल्ली जाते हुए भाजपा नेता विशाल गुप्ता का एक्सीडेंट हो गया है। श्री गुप्ता की गाड़ी पुरकाजी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस दुर्घटना में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हें परिजन उपचार के लिये देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नज़र रख रहे हैं। भाजपा नेता के सड़क हादसे मे घायल होने की सूचना मिलते ही कई बड़े भाजपा नेता उनका हालचाल जानने सिनर्जी अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेता विशाल गुप्ता देहरादून से दिल्ली जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी कार पुरकाजी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बनभूलपुर हिंसा: हाईकोर्ट ने की मास्टर माइंड की जमानत अर्जी खारिज

pahaadconnection

परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

pahaadconnection

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार : गणेश जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment