Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आपदा प्रभावित दुकानदारों को सहायता राशि के चैक वितरित

Advertisement

देहरादून, 10 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित सहस्त्रधारा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मजाडा, कार्लीगाड़, फुलेत, सरोना, बगड़ाधोरण, घघोड़ा, गल्जवाड़ी आदि के 49 आपदा प्रभावित दुकानदारों को 19.60 लाख की राशि के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि वितरित की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हर समय खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सहस्त्रधारा में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई दुकानों के स्थान पर नव निर्मित दुकानों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के पुनर्निर्माण से स्थानीय व्यापारियों को पुनः आजीविका का साधन प्राप्त होगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पं. गोविंद बल्लभ पंत का किया भावपूर्ण स्मरण

pahaadconnection

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा : मलबे में फंसे आठ मजदूरों को बचाया गया, रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल गिरने से दो की मौत

pahaadconnection

दून पुलिस की अंतर्राज्यीय गैंग पर स्ट्राइक

pahaadconnection

Leave a Comment