Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शीतकालीन प्रवास के लिये गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली

Advertisement

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन प्रवास हेतु गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ समारोह पूर्वक आज दोपहर बाद शीतकाल गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गयी है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पंचमुखी डोली का भव्य स्वागत किया गया। आज के दिन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ जी की डोली के दर्शन किये। बीते रविवार 03 नवम्बर को श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हुए थे। कल बीते सोमवार 04 नवम्बर को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली रामपुर से प्रस्थान कर सांयकाल श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। आज 05 नवंबर मगलवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रातः 9 बजे श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान हुई। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर बाबा केदारनाथ की डोली का भव्य स्वागत हुआ। आज से बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में प्रारम्भ हो गयी है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न

pahaadconnection

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम का घेराव

pahaadconnection

उत्तराखंड में भयंकर भूस्खलन 400 से ज्यादा यात्री फसे आवाजाई बंद

pahaadconnection

Leave a Comment