Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी, एक की मौत

Advertisement

चकराता। चकराता लोखंडी के पास आज सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि चार गंभीर घायल है।देहरादून से चकराता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार त्यूणी- चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास पैरापिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थे। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाकी चार गंभीर घायल हैं।आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकलकर 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी चकराता भिजवाया। सभी घायलों की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी। बताया कि सभी कार सवार देहरादून के रहने वाले हैं। सुबह 3:00 बजे देहरादून से लोखंडी घूमने के लिए निकले थे।
घायलों और मृतक के नाम
आकाश रावत पुत्र कुमार सिंह रावत, निवासी चंबा टिहरी (लक्ष्मीनगर, दिल्ली)
. ऋषभ पुत्र राजेंद्र सिंह, चंबा, टिहरी (इंदिरापुरम, दिल्ली)
. सपना पुत्री उदय सिंह, विजय कैंप रोड, रायवाला
वैशाली पुत्री प्रीतम सिंह, निवासी लक्ष्मी वाला लालतप्पड़
मृतक
-करण रावत पुत्र प्रीतम सिंह रावत, निवासी चंबा, टिहरी

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें

pahaadconnection

पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा अमीषा परवीन ने प्राप्त किये 90 प्रतिशत अंक

pahaadconnection

राज्यसभा सांसद ने किया सड़क सुरक्षा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

pahaadconnection

Leave a Comment