Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नगर निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन, पृष्ठभूमि का शपथपत्र देना भी होगा अनिवार्य

Advertisement

देहरादून। आज 27 से 30 दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन खरीदे और जमा कराए जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ कर्मचारियों को इस बार अपनी पृष्ठभूमि संबंधी शपथपत्र भी देना होगा। इसमें उन्हें अपनी शिक्षा से लेकर आपराधिक मामलों की भी जानकारी देनी होगी।राज्य के 100 नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंधित निकायों में नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 27 से 30 दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन खरीदे और जमा कराए जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ कर्मचारियों को इस बार अपनी पृष्ठभूमि संबंधी शपथपत्र भी देना होगा। इसमें उन्हें अपनी शिक्षा से लेकर आपराधिक मामलों की भी जानकारी देनी होगी।इसी जानकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से प्रसारित किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 23 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। निकाय चुनाव में खर्च संबंधी शपथपत्र भी देना होगा।चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। खर्च की निगरानी के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी के स्तर से भी सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित-रेखा आर्या

pahaadconnection

रैट माइनिंग के श्रमिकों को सम्मानित करने का निर्णय

pahaadconnection

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडने वाले निष्कासित

pahaadconnection

Leave a Comment