Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

जीआरडी के 22 छात्र-छात्राओं की विस्टो टेक ग्लोबल सर्विसेज में नियुक्ति

Advertisement

देहरादून, 04 अप्रैल। राजधानी के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून में सर्विस एवं आईटी ऑपरेशन्स क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी विस्टो टेक ग्लोबल सर्विसेज ने कैंपस प्लेसमेंट किया। जिसमे मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कई चरणों की प्रक्रिया के बाद कुल 22 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति दी गयी। चयनित छात्रों ने चयन का श्रेय अपने अभिभावकों एवं अध्यापको को दिया।संसथान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय ने सभी चयनित 22 छात्र-छात्राओं एवं उनके अध्यापको को बधाई दी एवं उनसे अपने सर्विस एवं आई.टी. ऑपरेशन्स ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण में करने को कहा। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने विस्टो टेक ग्लोबल सर्विसेज की एच् आर. टीम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रतिष्ठान में कॉलेज के कई पुरातन छात्र भी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने संस्थान के 22 छात्र-छात्राओं को चयनित करने के लिए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मोक्षित एवं सम्पूर्ण एचआर. टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। चयनित छात्रों में कोमल शुक्ला, स्नेहा कुमारी, खुसी गोदियाल, स्नेहा टोंक, पूजा दिवाकर, आयुषी गोदियाल, नवजोत कौर, तरुण कम्बोज, अंशिका कोहली, आस्था नेगी, आकांक्षा नौटियाल, हज़रुनीशा, पूजा कुमारी, प्रियांशु शुक्ला, निगम सैनी, रिया सिंह, प्रबजोत कौर, जानवी बत्रा, शृष्टी बिष्ट, अर्जुन सिंह, प्रीतम कौर खट्टर, निशा अंजना शामिल रहे ! इस अवसर पर संसथान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, निदेशक डॉ. करुणाकर झा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अनुज पालीवाल, रजनी शर्मा, वैशाली गंगवाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसएसपी के निर्देशन में चला नशा मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान

pahaadconnection

युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं एपीजे अब्दुल कलाम के विचार : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

अहमदाबाद में E20 की प्लानिंग के तहत अटल ब्रिज 27 मार्च को बंद रहेगा

pahaadconnection

Leave a Comment