Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पार्किंग की समस्या का हुवा समाधान, चेयरमैन ने किया पार्किंग का उदघाटन

Advertisement

डोईवाला- डोईवाला में लंबे समय से स्थानीय जनता को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा था। जिसके लिए कुछ माह पहले सभी दलों ने डोईवाला में पार्किंग की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा था। जिसके बाद रेलवे विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी, और आज उसकी शुरुआत डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा की गई।
इस दौरान डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पार्किंग की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग सड़कों पर ही अपने वाहनों को पार्क कर देते थे, और आमजन को सड़कों पर जाम की स्थिति से जूझना पड़ता था। ऐसे में पार्किंग की शुरुआत होने से रहागीरों के साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिल सकेगी।
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय निवासी पार्किंग की मांग करते आ रहे थे। जिसके लिए उनके द्वारा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया था, और अब पार्किंग की शुरुआत होने से डोईवाला बाजार के लिए यह पार्किंग रामबाण साबित होगी। वहीं उन्होंने पार्किंग में सर्व प्रथम पार्किंग शुल्क कटा कर आम जनता से भी अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान डोईवाला नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, वार्ड 13 के सभाषद गौरव मल्होत्रा, प्रकाश कोठारी, सुभम, गोयल, चावला, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तेजी से बदल रही युद्ध की गतिशीलता : लेफ्टिनेंट जनरल

pahaadconnection

सीएम शिवराज 25412 परिवारों को देंगे आवासीय भूमि के पट्टे

pahaadconnection

करी पत्ते के प्रयोग से बालों को बनाएं शाइनी और मजबूत, जाने विस्तार से

pahaadconnection

Leave a Comment