Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 22 मई। 11 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के पावन अवसर पर दून योग पीठ देहरादून द्वारा आज कैंट कन्या राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ-साथ विशेष योग जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान संयोजक योगाचार्य डॉक्टर बिपिन जोशी ने उपस्थित शिक्षिकाओं और छात्राओं को अंतराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल की ब्रीफिंग के साथ-साथ हास्यासन भी कराया। उन्होंने कहा की आप तब तक जीवन में हार नहीं सकते जब तक आपके चेहरे पर मुस्कान हैं। उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण को आदर्श जीवन का आधार बताते हुए शिक्षिकाओं और छात्राओं से नियमित रूप से योगाभ्यास और ध्यान करने का आहवान किया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. निधि खंडूरी ने योगाचार्य डा. बिपिन जोशी और टीम का स्वागत अभिनंदन किया और उनके विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर और योग जागरूकता अभियान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सकों के दल ने शिक्षिकाओं और छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनको आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण भी किया गया। नियमित दिनचर्या और सही खानपान पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सक डा. चंद्रकांत गुप्ता, डा. अतिबा राव, योग शिक्षक विनय प्रकाश सहित काफ़ी संख्या में शिक्षक छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

डेंगू कंट्रोल रूम से 896 लोगों तक पहुँचाई गई प्लेटलेट्स

pahaadconnection

खेल कूद प्रतियोगिताओं का समापन, पुलिस अधीक्षक ने किया पुरूस्कार वितरण

pahaadconnection

Leave a Comment