Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का शिलान्यास

Advertisement

देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 04 राजपुर वार्ड के  चन्द्रलोक बस्ती में कुल ₹12 लाख की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इनमें ₹3 लाख की लागत से तटबंध हेतु सुरक्षा दीवार का निर्माण तथा ₹9 लाख की लागत से राधाकृष्ण मंदिर में टिन शेड का निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार जिन विकास कार्यों का शिलान्यास करती है, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है, ताकि जनता को विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित न रखकर उन्हें धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुंडीर, समीर पुंडीर, सुधीर पुंडीर, मोहित अग्रवाल, अवनीश खत्री, अजीत सिंह, मोहित खरोला, विशाल गोयलसहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड को मिले 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर

pahaadconnection

राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित

pahaadconnection

वोल्वो बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला एएसआई की मौत, महिला कांस्टेबल घायल

pahaadconnection

Leave a Comment