Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

जिलाधिकारी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

Advertisement

रुद्रप्रयाग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत जिला कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त एवं अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हम सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। भारत की विविधता ही उसकी पहचान और ताकत है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा दें तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  श्याम सिंह राणा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन चंद जोशी, जिला सूचना अधिकारी  के.एल. टम्टा,पीए नीरज बिष्ट  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सोशल मीडिया हैंडल और पोस्ट की जांच कर रहीं पुलिस

pahaadconnection

प्रशासन के वर्कस्टाईल को हल्के में लेना अब पड़ रहा मंहगा

pahaadconnection

दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्णः महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment