Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष पद पर फिर से निर्विरोध निर्वाचित

Advertisement

देहरादून, 01 जुलाई। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सभालेगे, वह आज अध्यक्ष पद पर फिर से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आज होटल सन पार्क इन देहरादून में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन पर्व प्रदेश परिषद बैठक मे हर्ष मल्होत्रा द्वारा महेन्द्र भट्ट की प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये विधिवत घोषणा की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा उत्तराखंड का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती प्राप्त होगी। सीएम ने कहा की वह प्रभु बदरीनाथ से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार चुना जाना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन प्रक्रिया में केवल श्री भट्ट का ही नामांकन हुआ था। राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह व कल्पना सैनी ने नामांकन किया था। इन सभी नेताओं का राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया। आज मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचित होने का औपचारिक ऐलान किया। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले किसी भी अध्यक्ष को दूसरी बार संगठन की बागडोर संभालने का अवसर नहीं मिला। भट्ट भाजपा के 10वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा की श्री भट्ट के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में कई नए आयामों को छुआ है, और उनके पुनर्निर्वाचित होने से भारतीय जनता पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में आशातीत सफलता प्राप्त करेगी।
पूरन चंद शर्मा 2000-2002
मनोहर कांत ध्यानी 200-2004
भगत सिंह कोश्यारी 2004-2007
बची सिंह रावत 2007-2009
बिशन सिंह चुफाल 2009-2013
तीरथ सिंह रावत 2013-2015
बंशीधर भगत 2020-2021
मदन कौशिक 2021 2022
महेंद्र भट्ट 30 जुलाई 2022 से अब तक

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सियासी घमासान! शिवसेना ने ‘सामना’ में लगाया आरोप, कहा- पटोले के इस्तीफे से गिरी MVA सरकार

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने आग लगने की दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

pahaadconnection

फाउंडर्स डे के अवसर पर किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment