Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक ने दिये सुरक्षित यातायात प्रबन्धन के निर्देश

Advertisement

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा आज यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न लैण्डस्लाईड जोन का निरीक्षण करते वहां पर सुरक्षात्मक उपाय का जायजा लिया गया। डेंजर जोन मे कार्यरत पुलिस व अन्य एजेन्सियों के कार्मिकों को अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने तथी सुरक्षित यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिये गये। बरसात के मध्यनजर ऐसे स्थलों पर सतर्कता तथा सजगता के साथ कार्य करने की हिदादत दी गयी। पुलिस बल को अत्यधिक बारिश, लैंडस्लाईडिंग तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने के निर्देश दिये गये। पिछले 1-2 दिन लगातार बारिश से यमुनोत्री हाइवे पर कई जगह पर भू-स्खलन/लैंडस्लाईड तथा हाईवे वाश आउट हो गया है, ऐसे स्थलों का निरीक्षण करते हुये एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा वहां पर सुरक्षत्मक प्रबन्धन का जायजा तथा आंकलन किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सिलाई बैंड के पास हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल के निरीक्षण हेतु रवाना हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत, यातायात उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सावन माह को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये बैठक का आयोजन

pahaadconnection

लापरवाही के चलते दून अस्पताल में किशोरी की मौत पर महिला आयोग सख्त, जांच के दिये निर्देश

pahaadconnection

स्वच्छ देहरादून, सशक्त महिलाएंः नगर निगम की पहल से बदली तस्वीर,

pahaadconnection

Leave a Comment