Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कंडोलिया मैदान का लेवलिंग कार्य प्रारंभ

Advertisement

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा हाल ही में कंडोलिया मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान को व्यवस्थित और समतल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के त्वरित अनुपालन में लोक निर्माण विभाग द्वारा मैदान की लेवलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि तात्कालिक रूप से लेवलिंग के साथ-साथ भविष्य में मैदान के फेंसिंग, ड्रेनेज सिस्टम तथा गेट के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि खेल गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें। उन्होंने यह भी बताया कि लेवलिंग कार्य के लिए पर्याप्त संसाधन एवं मशीनरी तैनात की गयी है तथा इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कंडोलिया मैदान जनपद मुख्यालय का प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सार्वजनिक आयोजन होते हैं। ऐसे में मैदान का व्यवस्थित स्वरूप में होना जनपदवासियों की दीर्घकालिक सुविधा के लिए आवश्यक है। प्रशासन का प्रयास है कि इस मैदान को सुरक्षित, आकर्षक एवं बहुउपयोगी स्वरूप में विकसित किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

निर्माण कार्य में रखा जाए गुणवत्ता का विशेष ध्यान

pahaadconnection

सीएम की पहल से ग्रामीण उद्यमी लाभांवित

pahaadconnection

प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव

pahaadconnection

Leave a Comment