Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

पौड़ी, 12 नवंबर। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक में स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण, उत्पाद गुणवत्ता और विपणन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं आजीविका विभागों का समन्वित प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के सुरक्षित परिवहन के लिए रेफ्रिजरेटेड वैन की व्यवस्था शीघ्र की जाए तथा उत्पादन क्षेत्रों में कलेक्शन सेंटर विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से कम प्रभावित होने वाली फसलों का विस्तार, पॉलीहाउस की निगरानी, गुणवत्तापूर्ण कृषि उपकरणों की उपलब्धता और सामुदायिक फेडरेशनों को तकनीकी व विपणन सहायता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने पारंपरिक उत्पादों में सुधार व स्थानीय संसाधनों पर आधारित नए उत्पादों के विकास पर बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण

pahaadconnection

बालिकाओं ने जाना थामरी कुंड का इतिहास

pahaadconnection

हिमालय संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment