Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून, 04 दिसंबर। नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक्शन आज भी जारी रहा। मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 329 ग्राम अवैध चरस, 19000 रुपये नगद तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई हैं। अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त हो गए थे। अभियुक्त नशा करने वाले स्थानीय लोगो को चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 03 अभियुक्तों अंकेश राठौर पुत्र देवदास निवासी ग्राम राडू थाना त्यूनी, जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष, उमेश पुत्र सुंदास निवासी उग्राम राडू थाना त्यूनी, जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष, रमेश कुमार पुत्र हमी राम निवासी ग्राम मसरा, थाना कुफरी, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 28 वर्ष को 329 ग्राम अवैध चरस तथा 19000 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/20/29/27/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके 16 डी- 4395 को सीज किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं, काम के दौरान उनकी नरेश नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई, जिसके द्वारा उन्हें चरस बेचकर अधिक मुनाफा कमाने वाली बात बताई गई, जिस पर लालच में आकर अभियुक्त मादक पदार्थो की तस्करी के लिप्त हो गए। उक्त बरामद चरस को भी अभियुक्त नरेश से खरीदकर लाए थे, जिसे वे नशा करने वाले स्थनीय लोगो व शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों को अधिक दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणो से पूछताछ में प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सार्वजनिक उद्यम एवं निगमों को 3 श्रेणियों में बांटा जाए : मुख्य सचिव

pahaadconnection

मैं अंधविश्वासी… तेजस्वी ने करण से नाता तोड़ने पर यह क्या कह दिया?

pahaadconnection

असमानताओं को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

Leave a Comment