Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हासिल कर लिया गैर जमानती वारंट

Advertisement

देहरादून. गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे तीन शूटर और तीन साजिशकर्ताओं कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है. इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम पहले ही घोषित किया जा चुका है. अब फरार 6 आरोपियों पर इनाम बढ़ाने के लिए दून पुलिस ने मुख्यालय पत्र भेजा है. साथ फरार 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. दून पुलिस की अलग-अलग टीमों को झारखंड,दिल्ली और बंगाल भेजा गया है. बता दें थाना डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी में 13 फरवरी को गैंगस्टर विक्रम शर्मा की तीन शूटरों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. इस हत्या की साजिश करीब 6 महीने पहले जमशेदपुर जेल के भीतर ही रची गई थी. योजना के तहत शूटर देहरादून पहुंचे थे. यहां उन्हें ठहरने लोकेशन तय करने, वाहन उपलब्ध कराने और भुगतान करने तक पूरी मदद स्थानीय नेटवर्क ने की. वारदात के तुरंत बाद सभी फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के सहयोगी रहे दो बदमाश अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया. इन्होंने शूटरों को लॉजिस्टिक मदद दी थी. हत्याकांड में तीन शूटर आशुतोष,विशाल आकाश समेत उनके साथ ही अंकित वर्मा,जमशेदपुर में सारिका इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर यशराज और जितेंद्र कुमार कुल 6 आरोपी फरार चल रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. अब तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है.

विक्रम शर्मा झारखंड का कुख्यात अपराधी था. वह हत्या,हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे कई मामलों में वांछित था. साथ ही 8 साल पहले जमशेदपुर पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था. वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा था.
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में दून पुलिस पहले ही हत्या में सहयोग करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. साथ ही तीन शूटर समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं. फरार आरोपियों के खिलाफ पहले ही 25-25 हजार रुपए का इनाम एसएसपी ने घोषित किया है. अब 6 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिया गया है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

राष्ट्रपति करेंगी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

pahaadconnection

शम्भू नदी से किसी प्रकार का खतरा नहीं

pahaadconnection

Leave a Comment