Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की कृषि मंत्री से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 08 दिसम्बर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संघ, उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने समूह ‘ग’ के फील्ड स्तरीय तकनीकी सेवा संवर्गीय पदों, प्रदर्शक (रेशम) एवं निरीक्षक (रेशम) पर सेवारत कार्मिकों की मांगों के सम्बंध में मंत्री से वार्ता की। कैबिनेट मंत्री ने इस पर उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्यवाही की जाऐगी। इस दौरान भाजपा नेता अजीत चौधरी, संघ के अध्यक्ष अमित शेखर नेगी, महामंत्री अभिषेक, सचिव मनीष सती, अनिल डोभाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऑनलाइन खरीदारी के चलन से देहरादून के व्यापारी दिवाली में रहे मायूस

pahaadconnection

उत्तराखंड में 97 पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को पदक की घोषणा

pahaadconnection

मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment