देहरादून. धामी सरकार के कार्यकाल को 4 साल का वक्त पूरा होने जा रहा है. भाजपा ने राज्य सरकार के इन चार सालों में हासिल की गई उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. 23 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. ऐसे में 23 मार्च 2026 को धामी सरकार के कार्यकाल को 4 साल का वक्त पूरा होने जा रहा है. इसी क्रम में 21 मार्च को हल्द्वानी में भाजपा एक विशाल सभा का आयोजन करने जा रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे.
सरकार ने इन चार सालों के दौरान किए गए कामों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. यही वजह है कि धामी सरकार के 4 साल का वक्त पूरा होने का जश्न भाजपा बृहद स्तर पर मना रही है. जिसकी मुख्य वजह यही है कि आगामी साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें अब महज एक साल का ही वक्त बचा है. यही वजह है कि इस चुनावी वर्ष में सत्ताधारी पार्टी ने जनता के बीच राज्य सरकार के कामों योजनाओं और उपलब्धियां को जन- जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है.
विगत 7 मार्च को हरिद्वार में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया था. उसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे. हरिद्वार में ये सभा राज्य सरकार के कार्यकाल को 4 वर्ष पूरा होने के साथ ही तमाम योजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण के लिए आयोजित की गयी थी. उसी तर्ज पर भाजपा 21 मार्च को हल्द्वानी में एक विशाल सभा का आयोजन करने जा रही है. ये सभा धामी सरकार के 4 साल पूरा होने पर समर्पित रहेगी. इसके चलते भाजपा ने हल्द्वानी में होने वाली विशाल सभा की तैयारियां तेज दी हैं. इस सभा में राजनाथ सिंह राज्य सरकार की 4 साल में हासिल उपलब्धियों का बखान करेंगे. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे.
21 मार्च को हल्द्वानी में आयोजित होंगी राजनाथ सिंह की सभा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
