Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेलसोशल वायरल

रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता- 2026 का शुभारंभ

Advertisement

पौड़ी। आज जनपद पौड़ी के श्रीनगर स्थित एसएसबी की केदार फायरिंग रेंज में उत्तराखण्ड पुलिस की 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राइफल, रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएसपी पौड़ी ने विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से आए टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने सलामी देकर खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली। अपने संबोधन में एसएसपी पौड़ी ने कहा कि पुलिस बल के लिए शस्त्र संचालन में दक्षता, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगामी तीन दिनों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा निशानेबाजी में अपनी दक्षता एवं कौशल का परिचय देने के लिए प्रेरित किया साथ ही उपस्थित अधिकारियों, पुलिस बल एवं पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जनपद पुलिस की 07, पीएसी/वाहिनियों की 03 तथा आईआरबी की 02 टीमों सहित कुल 12 टीमें एवं 120 से अधिक प्रतिभागी अपनी निशानेबाजी, सटीक लक्ष्यभेदन क्षमता एवं शस्त्र संचालन कौशल का प्रदर्शन करेंगे। निशानेबाजी में राइफल से 100/ 200/ 300 मीटर तथा पिस्टल से 15/ 25 /30 और 50 मीटर की प्रतियोगिताएं में विभिन्न प्रतिभागी हाथ आजमाएंगे। यह प्रतियोगिता आगामी तीन दिन तक आयोजित होगी व प्रतियोगिता का 24.10.2026 को समापन होगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आधुनिक चिकित्सा पद्धति को चुनौती दे रही डॉ. निशि भट्ट की यूनिक माइंड प्रोग्रामिंग टेक्निक

pahaadconnection

आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री महाराज की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

pahaadconnection

Leave a Comment