Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ पर भक्तों का ताँता

Advertisement

देहरादून। चेत्र नवरात्रि विक्रम संवत् 2083 की प्रतिपदा पर आज माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ पर भक्तों का ताँता लगा रहा।
प्रातः 7 बजे से माता रानी का भव्य श्रृंगार प्रारंभ हुआ, पूरे मंदिर प्रांगण को भव्य फूलो से सजाया गया। उसके बाद महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के ज्येष्ठ पुत्र शुभम गोस्वामी , कनिष्ठ पुत्र संयम गोस्वामी ने मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों के लिए माँ डाट वाली से पूजा अर्चना के द्वारा भक्तों की मंगलकामना की प्रार्थना की।
पूजा अर्चना पंडित अनूप ममगाई , पंडित शैलेंद्र थपलियाल, पंडित प्रवीण जुयाल जी द्वारा कराई गई।
माँ डाट काली के सेवादार गौरव कुमार ने बताया की माता रानी के नवरात्रो के नौ दिन माता रानी की विशेष पूजन किया जाएगा एंव प्रतिदिन माता की चौकी एंव प्रसाद वितरित किया जाएगा। नवमी को हवन पूजन के बाद नवरात्रो का परायण होगा।
इस अवसर पर सेवा दल के दिनेश अग्रवाल( टीटू भाई) ,नरसिंह दास,गौरव कुमार, हरीश मारवाह, श्रवण वर्मा, वासु परविंदा, गौतम प्रजापति, विक्की खत्री, नीरज गोस्वामी, लक्ष्य बजाज, श्लोक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनहित में लिए गये अच्छे निर्णयों के लिए हुआ डीएम का सम्मान

pahaadconnection

धामी की कावड़ियों के चरण धोना ढकोसला

pahaadconnection

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज

pahaadconnection

Leave a Comment