Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दिलाई नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ

Advertisement

देहरादून 20 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधायक श्री खजान दास, श्री मदन कौशिक, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री गणेश जोशी एवं श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री महेन्द्र भट्ट और श्री नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

pahaadconnection

अब तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

pahaadconnection

2027 के रण में उतरेगी अनुभवी टीम, कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान : गरिमा

pahaadconnection

Leave a Comment