देहरादून, 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि विगत 19 मार्च को माँ शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ हुआ था। यह दिन जीवन में स्थिरता और शक्ति का संकल्प लेंने वाला था।
“नई शुरुआत, नई ऊर्जा के साथ के 11 हजार कन्याओं का पूजन संकल्प लिया गया। नवरात्रि के प्रारम्भ से लेकर कैंट के प्रत्येक वार्ड में सामूहिक कन्या पूजन और आज अष्टमी एवं नवमी के पूजन संपन्न हुए। इसमें सामाजिक संस्थाओं, समिति, प्रबुद्धजन, मन्दिर, मठ, गुरूद्वारौं के प्रतिनिधियों का सहयोग भी प्राप्त हुआ।
19 मार्च 2026 राज पैलेस पटेल नगर देहरादून वार्ड 44 वार्ड 45 सरदार पटेल वार्ड वार्ड,
22 मार्च अटल पार्क यमुना कॉलोनी देहरादून, वार्ड 33 यमुना कॉलोनी मां नंदा देवी मंडल वार्ड 34 गोविंदगढ़ सरदार पटेल मंडल, 23 मार्च साधुराम इंटर कॉलेज विहार देहरादून वार्ड 41 इंदिरापुरम नववाद 43 द्रोणपुरी सरदार पटेल मंडल, 24 मार्च शीतला माता मंदिर हरबंस वाला निकट वसंत विहार, वार्ड 38 पंडितवाड़ी स्वामी विवेकानंद मंडल, सनातन धर्म मंदिर विंग नंबर 5 प्रेम नगर देहरादून, 25 मार्च हिंदू नेशनल स्कूल लक्ष्मण चौक देहरादून, लक्ष्मी नारायण मंदिर धारिता वाला पंडित वादी देहरादून, वार्ड 37 वसंत विहार वार्ड 36 विजय पार्क मां नंदा देवी मंडल, 26 मार्च निकट पंचायत भवन शिव मंदिर कॉलोनी कोलागढ़ देहरादून, वार्ड 31 कालागढ़ मां नंदा देवी मंडल देहरादून, चौधरी फार्महाउस जीएमएस रोड देहरादून में यह नौ दिवसीय यात्रा के मुख्य अतिथि एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है।
उन्होंने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। शास्त्रों में भी कन्याओं को अत्यंत सम्मानजनक स्थान दिया गया है। बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं तथा हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के इस पावन अवसर पर समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि यह एक कार्यक्रम नहीं यह शक्ति भक्ति और आत्मविश्वास उपासना का एक मन भाव है जिसे हम मां भगवती की कृपा से पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
मां भगवती के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं हो सकता की हम कोई संकल्प लें और उसको पूरा करें हमने 11 हजार कन्याओं की पूजन का संकल्प को पूरा किया इसमें मां भगवती का ही कृपा रही।
इन कार्यक्रमों में सभी अतिथियों ने अपने-अपने मुखारविंद से मां भगवती के नौ रूपों के चित्र का वर्णन किया ताकि हम सबको मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की आराधना से जीवन में स्थिरता और शक्ति का संकल्प लें।
(द्वितीया) माँ ब्रह्मचारिणी का दिन—तप, त्याग और संयम का प्रतीक।
(तृतीया)माँ चंद्रघंटा की पूजा—शांति और साहस का संगम।
(चतुर्थी)माँ कूष्मांडा—सृष्टि की ऊर्जा का प्रतीक।
(पंचमी)माँ स्कंदमाता—ममता और संरक्षण का स्वरूप।
(षष्ठी)माँ कात्यायनी—साहस और न्याय की देवी।
(सप्तमी)माँ कालरात्रि—बुराई का विनाश करने वाली।
(अष्टमी)माँ महागौरी—पवित्रता और शांति का स्वरूप।
(नवमी)माँ सिद्धिदात्री—सिद्धि और सफलता देने वाली।
कन्या पूजन में अलग-अलग स्थान पर सांसद विधायक एवं पदाधिकारी द्वारा सहभागिता रही और उनके द्वारा नौ देवियों के रूपों की महिमा का वर्णन भी किया गया।
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद नरेन्द्र बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा उत्तराखंड अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो उत्तराखंड दीपेन्द्र कोश्यारी, दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला, कैंट विधायक सविता कपुर,
सहयोगी कार्यकर्ता बिजेन्द्र थपलियाल, राजेन्द्र ढिल्लो, आशीष शर्मा, राहुल चौहान, सुमित पांडे, गोविन्द मोहन, पार्षदगणों में डोली रानी, रजनी देवी, मनीष पाल, संजय सिंह, महेन्द्र कौर कुकरेजा, मीनाक्षी मौर्य, विनोद पंवार, कमल राज, विक्की खन्ना, प्रवीण नेगी, अंकित अग्रवाल, अमिता सिंह, मीरा कठैत, रमेश काला, रीता विशाल, डॉ. उदय सिंह पुण्डीर, बबिता गुप्ता,रेणु घेयल सुरेन्द्र घेयल बलदेव नेगी, मनोज कांबोज, किरण नोटियाल, कीर्ति बेनवाल, विकास बेनवाल, शेखर नोटियाल, देवकी नौटियाल,सुमन संजय कुमार, अजेय सिंह,सोनू बाबुराम,विशाल, मनोज जाटव, प्कज शर्मा, पुनम शर्मा, राहुल लारा,
चैत्र नवरात्रि में भक्ति शक्ति एवं आत्मा विश्वास की नौ दिवसीय यात्रा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
