देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी देहरादन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक कड़ा ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से राज्य में व्याप्त रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत एवं खलेआम हो रही कालाबाजारी को लेकर सवाल खड़े किए गए। पार्टी ने स्पष्ट कहा कि सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर आम जनता गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों की मनमानी चरम पर है-बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा. एजेंसी संचालक फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते, और कई स्थानों पर कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। यह स्थिति सीधे-सीधे प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि आने वाले विवाह सीजन में यह संकट और विकराल रूप ले सकता है, जिससे मध्यम एवं गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ कई गुना बढ़ जाएगा। सरकार यदि समय रहते नहीं चेती तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी. जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मुख्यमंत्री से मांग की है किः
गैस आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए,
कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो,
दोषी गैस एजेंसियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं,
और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
अंत में विशाल सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेशभर में जनआंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी।
उत्तराखंड मे व्याप्त एलपीजी किल्लत को लेकर सीएम को ज्ञापन
Advertisement
Advertisement
Advertisement
