Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मेयर ने सेना के जवानों के साथ किया पौधारोपण

Advertisement

देहरादून। नगर निगम ने दून शहर को हरित बनाने के लिए पौधारोपण अभियान शुरू किया हुआ है। मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने सेना की इको टास्क फोर्स विंग के कमांडेंट एवं जवानों के साथ डांडा लखोन में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया।
देहरादून को हरित शहर बनाने के लिए नगर निगम हरेला पर्व से लगातार पौधारोपण कार्यक्रम कर रहा है, ये अभियान 31 जुलाई तक चलना है पौधारोपण अभियान में महापौर सौरभ थपलियाल ने सेना की इको टास्क फोर्स विंग से कर्नल प्रतुल थपलियाल जी, उप नगर आयुक्त गौरव भसीन जी, सुमित पुंडीर जी पार्षद, प्रशांत डोभाल जी पार्षद,अंकित अग्रवाल जी पार्षद, अंकित चौहान जी मंडल महामंत्री समेत संग पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल ने जवानों के द्वारा किए गए पौधारोपण की सराहना की महापौर ने बताया कि यह अभियान हरेला पर्व पर शुरू हुआ था जिसके बाद प्रत्येक दिन देहरादून में नगर निगम द्वारा पौधरोपण कार्यकर्म किया जा रहा है साथ ही कहा कि सेना की इको टास्क फोर्स विंग ग्रीनरी में अच्छा काम कर रही है। महापौर ने जवानों का आभार जताया। महापौर ने कहा कि दून को स्वच्छ रखने के साथ ही शहर की हरियाली को भी बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
मेयर थपलियाल ने ये भी कहा की कोशिश ये है कि इस पौधारोपण अभियान का परिणाम भविष्य में दिखे आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे। उप नगर आयुक्त गौरव भसीन ने कहा कि पौधे रोपने का अभियान एक लाख पौधो का लक्ष्य 31 जुलाई तक पूरा होना है, इस अभियान के तहत नगर निगम तमाम जगहों पर पौधारोपण कर चुका है और 31 जुलाई 2025 तक निरंतर यह अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा सत्र अनिश्चित काल के स्थगित करने की घोषणा

pahaadconnection

सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत

pahaadconnection

मात्र 03 घन्टे की अल्पावधि मे बच्ची को पुलिस ने किया हर की पौडी से सकुशल बरामद

pahaadconnection

Leave a Comment