Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कृषि मंत्री ने दी नवोन्मेषी कृषक डॉ. पूजा गौड़ बधाई

Advertisement

देहरादून, 20 अप्रैल। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में इनोवेटिव कृषक डॉ. पूजा गौड़ को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के किसान नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं, जिसमें डॉ. पूजा गौड़ का योगदान प्रेरणादायक है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2026 में नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेले में उत्तराखण्ड के चकराता क्षेत्र की निवासी डॉ. पूजा गौड़ को कृषि गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नवोन्मेषी किसान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।इसके अलावा, उन्हें गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में ‘प्रगतिशील किसान सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. गौड़ ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल मीट 2026 में भी प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रोशन किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि डॉ. पूजा गौड़ जैसी नवोन्मेषी किसान राज्य के अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया उपनल मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

ब्लॉक प्रमुख और दर्जनों प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता

pahaadconnection

पर्यटन का पूरा लाभ मिल रहा है लैंसडाउन क्षेत्र को : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment