Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वनिधि महोत्सव आयोजित, 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Advertisement

रुद्रप्रयाग। आज रुद्रप्रयाग नगर पालिका सभागार में नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना रहा।शिविर के दौरान नगर क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों द्वारा कुल 19 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले फड़-फेरी व्यवसायियों तथा नगर पालिका के कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देने और बेहतर कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करना रहा।
इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों एवं नगर पालिका कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं, लाभार्थी सेवाओं एवं जनहित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जनकल्याणकारी शिविर के दौरान नगर पालिका परियोजना प्रबंधन हिमांशु बहुगुणा के अलावा आम जनमानस एवंसंबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

27 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

pahaadconnection

शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई समस्याओं में काम आता है अनार, जानिए फायदे

pahaadconnection

पुलिस ने चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment