Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रदेश के 34 ग्रामीण मार्ग बंद

Advertisement

देहरादून। राज्य में 34 मार्ग बंद है। इसमें सबसे अधिक चमोली जिला प्रभावित है। यहां दस मार्ग बंद है। मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में हुई बारिश के चलते बृहस्पतिवार को 32 मार्ग बंद हुए थे। बदरीनाथ हाईवे साढ़े 11 घंटे तक बंद रहा था। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई थी। आज भी प्रदेश के 34 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद रहे। इसमें चमोली के बाद सबसे अधिक प्रभावित सीमांत जिला पिथौरागढ़ प्रभावित रहा, यहां पर आठ मार्ग बंद है। देहरादून छह, टिहरी चार, रुद्रप्रयाग तीन, पौड़ी दो और बागेश्वर जिला में एक मार्ग बंद रहा। इन मार्गों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं चमोली जिले के विद्युत खंड नारायण बगड़ के अंतर्गत 20 गांव और विद्युत खंड देवाल के तहत आने वाले पांच गांवों में बिजली आूपर्ति बाधित थी, जिसे सुचारु किया गया है। नारायणबगड़ में रात साढ़े तीन घंटे की बारिश ने लोगों को डराया। रात साढ़े 11 बजे तक हुई बारिश से बाजार में पानी भरा गया। इंटर कालेज मैदान भी तालाब बन गया। बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह बारिश के बीच सैर पर निकल स्थानीय लोगो और यात्रियों से बातचीत की ।

pahaadconnection

हर्षोल्लास से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

pahaadconnection

मण्डल के सभी थानों में बनाए जाएं चाइल्ड फ्रैण्डली कॉर्नर

pahaadconnection

Leave a Comment