Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने किया संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

देहरादून, 09 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बरसात के दृष्टिगत गढ़ी कैंट, देहरादून स्थित घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संभावित खतरों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसाती नदी की ओर सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वाल) का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए तथा मोटर मार्ग पर वर्षा के कारण होने वाले मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए शीघ्र प्रोटेक्शन नेट या ब्रेस्ट वॉल का कार्य किए जाए।उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। ताकि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, सिंचाई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण सहित भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह रावत, जगदीश रेगमी, मण्डल महामंत्री किरन, ग्राम प्रधान भारती जवाड़ी, केदार जोशी, नीटू सिंह, समुंदर सिंह, सपना मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

pahaadconnection

प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा आज लगाएगी मुहर, पहली सूची कर सकती है जारी

pahaadconnection

होली से पहले आई अच्छी खबर, इस तरह मिल सकता है सस्ता गैस सिलेंडर

pahaadconnection

Leave a Comment