Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Advertisement

देहरादून, 18 जुलाई। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित गांधी पार्क पहुंचकर आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा तथा बरसात की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से कहा कि शौर्य दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भव्य, अनुशासित और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हों, ताकि कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को उचित सम्मान मिल सके।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल शहीदों की स्मृति में 25 जुलाई को प्रातः “रन फॉर कारगिल हीरोज़” का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ शौर्य स्थल, चीड़बाग से प्रारंभ होकर गांधी पार्क में संपन्न होगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं एवं नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों एवं वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस देश की सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। यह दिवस युवाओं में राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने का अवसर भी है। इसलिए समारोह को गरिमामय और यादगार बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर अपर सचिव एवं निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डकैती की घटना मे जांच एजेंसियों पर हमला अनुचित, राजनीति से बाज आये कांग्रेस : चौहान

pahaadconnection

श्रीनगर में हुआ था कल्पना मोहन का जन्म

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हो रही समस्याओं का लिया संज्ञान

pahaadconnection

Leave a Comment