Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पिक-अप वाहन का पिछला टायर निकला, दो की मौत, तीन घायल

Advertisement

देहरादून। देहरादून की ओर से आ रहे पिक-अप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल जाने के कारण वाहन अनियत्रित होकर सडक किनारे डिवाइडर से टकरा गया, जिसके परिणाम स्वरूप दो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः करीब 10.40 बजे कोतवाली डोईवाला मणिमाई मन्दिर के पास सडक दुर्घटना होने से वाहन सवार व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर कोतवाली डोईवाला व चौकी हर्रावाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि देहरादून की ओर से आ रहे पिक-अप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल जाने के कारण उक्त वाहन अनियत्रित होकर सडक किनारे डिवाइडर से टकरा गया तथा उक्त वाहन के पीछे से आ रही इको वैन कार सं0- एचआर-12-ए-8730 भी अनियन्त्रित होकर पिकअप वाहन से टकरा गयी, जिसमें दोनो वाहनों में सवार 07 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया गया। जहां चिक्तिसकों द्वारा 02 व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल 03 अन्य व्यक्तियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विवरण मृतक व्यक्ति
1- नरेश पुत्र महावीर निवासी टिकट वाली गली रेलवे रोड रोहतक हरियाणा, उम्र 42 वर्ष
2- विनोद, निवासी रोहतक हरियाणा
विवरण घायल व्यक्ति:-
1- विपेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रेलवे रोड हरियाणा, उम्र 35 वर्ष
2- विक्की पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम गिन्नौर, बदायूं, उत्तर प्रदेश।
तीसरे घायल व्यक्ति का उपचार जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा है, जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।
घटना अकास्मिक रूप से होने व घायल की स्थिति गम्भीर होने व उनके बेहोशी की हालत मे होने के कारण अन्य घायलो व मृतको के नाम तस्दीक नहीं हो पाए है, जिनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगले तीन से चार वर्षों में 200 हवाई अड्डों, वाटरड्रोम एवं हेलीपोर्ट के निर्माण का लक्ष्य: श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

pahaadconnection

राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

pahaadconnection

अपर निदेशक उद्यान ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment