देहरादून। मुख्यमंत्री के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने मियांवाला के पंचायत घर गन्ना सेंटर के समीप लंबे समय से उपेक्षित जौहड़ एवं पुराने तालाब क्षेत्र का ₹8.63 करोड़ की लागत से कायाकल्प कर जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है। परियोजना के तहत प्राकृतिक जलस्रोत का संरक्षण करते हुए जल संरक्षण, जलीय जीवों के लिए अनुकूल वातावरण और नौकायन जैसी गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। साथ ही उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी शैली में मुख्य प्रवेश द्वार, योग डेक, योग से संबंधित मूर्तिकला, गजीबो, वॉकिंग ट्रैक, गार्डन बेंच, कैंटीन, स्वच्छ शौचालय एवं सुरक्षा रेलिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। सिटी फॉरेस्ट के बाद यह पहल देहरादून में हरित क्षेत्रों एवं प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पार्क प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं के बेहतर समन्वय का उदाहरण बनकर तैयार हुआ है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Advertisement
Advertisement
Advertisement
