Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अकेशिया पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल, नत्थनपुर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की आंखों एवं दांतों की विशेष जांच की गई। आंखों की जांच नेत्रधाम के विशेषज्ञों जिनमे नेत्र विशेषज्ञ ऋतू भदोला, अर्पिता सुन्द्रियाल, पूजा राजपूत कोमल भुटोला द्वारा की गई, जबकि दंत परीक्षण डेंटिस्ट्री एंड वैलनेस क्लीनिक” की दंत चिकित्सक डॉ. सृष्टि डंगवाल द्वारा किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की जांच कर उन्हें आंखों एवं दांतों की उचित देखभाल तथा स्वच्छता के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा मारिया, उप-प्रधानाध्यापिका ममता रावत सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए चिकित्सकों एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और समग्र व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत में लुप्त हो रही है अध्यात्म की सुंदरता, जिसे संजोने की जरूरत : डा सुनील अंबेकर

pahaadconnection

माँ भगवती के पावन झंडो की निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर मे पूजा अर्चना

pahaadconnection

Leave a Comment